Islamabad:
पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि अमेरिका के साथ मुल्क के रिश्ते पर दोबारा विचार किया जाएगा। हिना रब्बानी ने कहा कि पाकिस्तान की संसद देश की विदेश नीति की विस्तार से समीक्षा करेगी। खार ने संसद की निचले सदन नेशनल असेंबली में कहा कि बीते 26 नवंबर को पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर नाटो के हवाई हमले ने यह कदम उठाने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि हाल में पाकिस्तानी राजदूतों के सम्मेलन में विदेश नीति के कई पहलुओं पर चर्चा हुई लेकिन फोकस अमेरिका और नाटो के साथ रिश्तों पर था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिना रब्बानी, संबंध, अमेरिका, रिश्ते