Relationship Tips: कहते हैं रिश्ता गाड़ी के उस पहिये की तरह होता है, जो किसी एक के होने से नहीं चलता. गाड़ी का दोनों पहिया होना जरूरी होता है. ठीक इसी तरह से अगर रिश्ता (Relationship) भी सिर्फ एक ओर से निभाया जाए तो ये ज्यादा समय तक नहीं चल सकता है. इसके लिए दो लोगों के बीच में म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग (Mutual Understanding) होना, प्यार होना और एक दूसरे की रिस्पेक्ट (Respect) होना बहुत ज्यादा जरूरी है. ऐसे में अगर किसी रिश्ते में ये 9 संकेत नजर आने लगें तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए.
क्या आंखों से धुंधला दिखना शुरू हो गया है तो करिए ये 3 योगासन, 1 महीने में साफ आने लगेगा नजर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गिफ्ट का ही इंतजार
रिश्ते में एक दूसरे को गिफ्ट देना अच्छा होता है, लेकिन जब आपका पार्टनर सिर्फ गिफ्ट के लिए ही आपसे बात करें और आपसे महंगे-महंगे तोहफों की डिमांड करें तो, समझ जाएं कि ये रिश्ता प्यार से ज्यादा पैसों का हो गया है.
बात-बात पर बहस
अगर पार्टनर के बीच में बातचीत से ज्यादा बहस होती है, तो समझ जाए कि ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है.
ब्रेकअप और पैचअप का खेल
रिश्ते में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, लेकिन हर बार आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाए, और फिर से आप उसको बनाने की उम्मीद करें तो बता दें कि ब्रेकअप और पैचअप करते रहने से रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलता है.
कोशिशें गिनवाना
रिश्ते को बनाए रखने के लिए हर बार पार्टनर को अपनी कोशिशें गिनवाना या उस पर हावी होना भी रिश्ता टूटने का संकेत होता है.
धोखा देना
किसी भी रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी और विश्वास होना सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो ये रिश्ते के अंत का कारण बन सकता है.
सिर्फ मैं ही सही हूं
कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है, गलती हर किसी से होती है, लेकिन कभी अपनी गलती ना मानना और खुद को परफेक्ट और सही बताना भी रिश्ता कमजोर कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं