इस्लामाबाद-वाशिंगटन:
नाटो के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में खटास बढ़ने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को फोन करके अनजाने में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर संवेदना जताई लेकिन वह उन्हें अफगानिस्तान पर महत्वपूर्ण बैठक में नहीं लेने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को तैयार करने में असफल रहीं। राजधानी इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हिलेरी ने गिलानी को कल शाम फोन करके पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर व्यक्गित संवेदना जताई। हिलेरी ने कहा, हमला जानबूझकर नहीं किया गया। उन्होंने पाकिस्तान से इस घटना की जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार करने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इसे अकारण ही जबर्दस्त हमला करार दिये जाने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताई गई चिंता को दूर करने के प्रयास में कहा, अमेरिका पाकिस्तान की संप्रभुता का काफी सम्मान करता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिलेरी, क्लिंटन, यूसुफ रजा गिलानी, बॉन, Hillary, Phone, Gilani, Bonn