विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2016

दुबई की स्काईलाइन होगी और ऊंची, बनेगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर

दुबई की स्काईलाइन होगी और ऊंची, बनेगा बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा टावर
बुर्ज खलीफा की फाइल फोटो
दुबई: दुबई में एक अरब डॉलर की लागत से ऐसा टावर बनाने की तैयारी है जो बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा। बुर्ज खलीफा फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है।

प्रॉपर्टी डेवलपर एम्मार ने कहा कि दुबई के क्रीक हार्बर में छह वर्ग किलोमीटर का मास्टर डेवलपमेंट 828 मीटर के बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा।

एम्मार प्रापर्टीज के चेयरमैन मोहम्मद अलाबर ने सोमवार को कहा कि अभी हम इस टावर की ऊंचाई के बारे में नहीं बता रहे हैं। जब हम इस टावर को खोलेंगे तब इसकी ऊंचाई के बारे में बताएंगे। यह बुर्ज खलीफा से कुछ ऊंचा होगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुबई, टावर, बुर्ज खलीफा, एम्मार, मोहम्मद अलाबर, Dubai, Skyscraper, Burj Khalifa, Emmar