विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

पूर्व राष्‍ट्रपति केनेडी की हत्या से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप

केनेडी की हत्या 22 नवंबर, 1963 को गई थी. इस हत्या को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से कहा गया कि बंदूकधारी ली हार्वी ओसवाल्ड ने उनकी हत्या की थी.

Also Read in
पूर्व राष्‍ट्रपति केनेडी की हत्या से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करेंगे डोनाल्‍ड ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या से जुड़ी गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की इजाजत देंगे. केनेडी की हत्या 22 नवंबर, 1963 को गई थी. इस हत्या को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से कहा गया कि बंदूकधारी ली हार्वी ओसवाल्ड ने उनकी हत्या की थी.

ट्रंप ने यह घोषणा उस वक्त की है जब ऐसी खबरें आई थीं कि सभी फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर मैं लंबे समय से रोकी गई और गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने की इजाजत दूंगा.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John F. Kennedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com