- इजरायली सेना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही- PM नेतन्याहू
- "हम गाजा पट्टी पर शासन नहीं करना चाहते..."
- इजराइल के हमले में गाजा में लगभग 10,500 लोग मारे गए हैं
इजरायली सेना (Israel Army) इन दिनों गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास (Hamas) के ठिकानों पर हमला कर रही है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर स्ट्राइक के साथ-साथ जमीनी हमले भी तेज कर दिये गए हैं. इन हमलों में इजरायली सेना को काफी कामयाबी मिल रही है. इस बीच ये सवाल भी उठ रहे हैं कि इजरायल कहीं गाजा पट्टी पर कब्जा करने का इरादा तो नहीं रखता...? इस पर सफाई देते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को कहा कि इजरायल की सेना गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अपने हमले में "बेहतरीन " प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इजरायल, फिलिस्तीनी क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने की योजना नहीं बना रहा है.
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से कहा, "मुझे लगता है कि इजरायली सेना असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हम गाजा पर शासन नहीं करना चाहते. हम इस पर कब्जा नहीं करना चाहते, बल्कि हम इसे और एक बेहतर भविष्य देना चाहते हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने इजरायली शहरों पर अप्रत्याशित हमला किया था. उसके बाद इजराइल गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर रहा है. हमास के हमले में इज़राइल में लगभग 1,400 लोगों की मौत हो गई और हमास ने 220 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया. हमास संचालित गाजा के अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हमले में गाजा में लगभग 10,500 लोग मारे गए हैं.
इजराइल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फलस्तीनी के अध्यक्ष महमूद अब्बास से फोन पर बातचीत की थी. भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए 22 अक्टूबर को दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित 38 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी थी.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं