चीन में कोयला खदान में गैसे धमाके में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है. ये घटना उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में हुआ है. यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात हुआ. हादसे के वक्त 247 मजदूर जमीन के काम कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि आठ लोग मारे गए थे. लेकिन अब हताहतों की संख्या बढ़ चुकी है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मौत पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने रेस्क्यू मिशन को दोगुना करने की अपील की है. इसके साथ ही जिनपिंग ने घायलों का इलाज करने, साइंटिफिक तरीके से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करने और बाद की स्थिति को ठीक से संभालने की पूरी कोशिश करने की ज़रूरत पर जोर दिया है. चीनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों से भी सख्ती से निपटा जाएगा.
कोयला राजधानी है शांक्सी प्रांत
चीन के गरीब प्रांतों में से एक शांक्सी देश की कोयला-माइनिंग कैपिटल माना जाता है. हाल के दशकों में देश में माइन सेफ्टी बेहतर हुई है, लेकिन ऐसी इंडस्ट्री में अभी भी एक्सीडेंट होते हैं जहां सेफ्टी प्रोटोकॉल अक्सर ढीले होते हैं और नियम साफ नहीं होते हैं.
शांक्सी प्रांत में लगभग 3 करोड़ 40 लाख की आबादी बसती है. इस प्रांत में पिछले साल लाखों माइनर्स ने 1.3 बिलियन टन (1.17 बिलियन मीट्रिक टन) कोयला निकाला, जो चीन के कुल कोयला का लगभग एक तिहाई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री के बड़े अफसर को उठा ले गई बलूच आर्मी, एयरपोर्ट कमांडिंग ऑफिसर को भी किया अगवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं