विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

मैक्सिको की जेल में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, नौ की मौत

मैक्सिको की जेलों में अक्सर होती हैं कैदियों के बीच संघर्ष की घटनाएं

मैक्सिको की जेल में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, नौ की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • मैक्सिको के रेयनोसा शहर की एक जेल में हुई घटना
  • कैदियों और उनके परिजनों के मिलने के दौरान हुआ झगड़ा
  • कैदियों के परिजन की रक्षा कर रहे थे सुरक्षा गार्ड
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको की जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हुए भीषण संघर्ष हो गया जिससे नौ लोगों की मौत हो गई. यह घटना रेयनोसा शहर की एक जेल में गुरुवार को हुई.

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान नौ कैदियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.’’ यह संघर्ष ऐसे समय में हुआ जब गुरुवार को कैदियों और उनके परिजन के मिलने का दिन था और रक्षकों का ध्यान ‘‘(कैदियों के) परिजन की रक्षा करने में केंद्रित था.’’

यह भी पढ़ें : दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदियों के बीच चले धारदार हथियार और लाठियां, कई घायल

क्षमता से अधिक कैदियों वाली मैक्सिको की जेलों में इस प्रकार के संघर्ष की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maxico
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com