शिकागो:
सुरक्षा नियमों का कथित उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने शिकागो के एक गुरुद्वारे को बंद कर दिया है। आइसलैंड लेक स्थित गुरजोत प्रकाश साहिब गुरुद्वारे को पुलिस ने आठ दिसंबर को कुछ सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किए जाने के कारण बंद कर दिया है। अधिकारियों ने पाया कि आग लगने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए बनाए गए निकास द्वारों को अंदर से बोल्ट से बंद कर दिया गया था और इसके बेसमेंट में शयन कक्ष पाए गए। यह गुरुद्वारा उस समय एक और विवाद में आ गया जब एक समुदाय के लोगों को श्रद्धालुओं की खातिर खाना तैयार करने के लिए इसके प्रमुख बाबा दलजीत सिंह द्वारा अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा कुछ सिख समूहों के सदस्यों को धार्मिक गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से भाग नहीं लेने दे रहे। गुरुद्वारे के ग्रंथी सरदार मान सिंह ने कहा बाबा दलजीत सिंह हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के लोगों हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई को गुरुद्वारा आने की अनुमति मिलनी चाहिए।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शिकागो, गुरुद्वारा, बंद, Chicago, Gurudwara, Close