दिवाली और छठ की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार 23 नवंबर को तमाम राज्यों में स्कूल फिर से खुले, लेकिन 24 नवंबर को एक बार फिर स्कूलों की छुट्टी आ रही है. गुरु नानक जयंती और गुरु पूर्णिमा के मौके पर देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. कई राज्यों ने पहले ही अपने हॉलिडे कैलेंडर में इस दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, वहीं बाकी राज्यों ने जानकारी दी है कि इस दिन स्कूल खुलेंगे या फिर बंद रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने इस पर्व की छुट्टी का ऐलान किया है.
दिल्ली में सरकारी छुट्टी
दिल्ली में गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी दी गई है. यानी इस दिन तमाम स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और कल की छुट्टी के बारे में नहीं पता है तो टेंशन फ्री हो जाएं.
यूपी में भी बंद हैं स्कूल
24 नवंबर यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश ने भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. कई महीने पहले जो कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें 24 नवंबर की छुट्टी का भी जिक्र है.
पंजाब में तमाम स्कूलों छुट्टी
पंजाब में गुरु नानक जयंती सबसे धूमधाम से मनाई जाती है, इस मौके पर लोग गुरुद्वारे जाते हैं और तमाम तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं. ऐसे में इस दिन तमाम स्कूलों से लेकर सभी दफ्तरों को बंद रखा जाता है.
बिहार के स्कूल भी रहेंगे बंद
बिहार में भी 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी दी गई है. राज्य में पिछले कई दिनों से स्कूलों की छुट्टियां थीं. छठ के बाद स्कूल खुले हैं, लेकिन फिर से एक सार्वजनिक अवकाश आ रहा है.
राजस्थान में भी सार्वजनिक अवकाश
राजस्थान के तमाम स्कूल-कॉलेजों में भी 24 नवंबर को अवकाश घोषित है. राज्य के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे.
इन राज्यों में भी बंद रहेंगे स्कूल
गुरु नानक जयंती के मौके पर बाकी राज्यों में भी ज्यादातर में सरकारी छुट्टी दी गई है. इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं. पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो एक बार स्कूल से आने वाले मैसेज या फिर सरकारी आदेश को जरूर देख लें.
यह भी पढ़ें | आखिरी महीनों में ऐसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, मैथ्स-साइंस और रिवीजन को लेकर एक्सपर्ट ने दिए टिप्स
यह भी पढ़ें | NCERT की किताबों में घटिया क्वालिटी का प्रिंट, पेरेंट्स की शिकायत के बाद दी गई चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं