विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

जेल में कैदियों के बीच दंगों में 57 की मौत, किसी ने दबाया गला तो किसी ने किया टूथब्रश से वार...

मनाउस शहर में एनीसिया जोबिम जेल परिसर में रविवार (27 मई) को मुलाकात के समय अंदर कैदियों में लड़ाई हो गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. कैदी या तो एक-दूसरे की गला दबाकर हत्या कर रहे थे या एक-दूसरे पर टूथब्रश से हमला कर रहे थे.

जेल में कैदियों के बीच दंगों में 57 की मौत, किसी ने दबाया गला तो किसी ने किया टूथब्रश से वार...
ब्राजील : जेल में दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई
ब्राजील:

ब्राजील में जेल में हुए दंगों के बाद प्रशासन को चार जेलों में 42 और शव मिले हैं, जिसके बाद दंगों में मरने वालों की संख्या 57 हो गई है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मनाउस शहर में एनीसिया जोबिम जेल परिसर में रविवार (27 मई) को मुलाकात के समय अंदर कैदियों में लड़ाई हो गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. कैदी या तो एक-दूसरे की गला दबाकर हत्या कर रहे थे या एक-दूसरे पर टूथब्रश से हमला कर रहे थे.

प्रशासन ने सोमवार को और शव मिलने की सूचना दी. ये 42 शव सिर्फ एनीसिया जोबिम जेल में ही नहीं, बल्कि मानाउस में तीन अन्य जेलों में भी मिले.

एप्पल में नौकरी पाने के लिए शख्स ने हैक कर ली कंपनी, मिली ऐसी सज़ा...

जेल प्रशासनिक सचिवालय ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

अब तक वार्डन के घायल होने या कैदियों के भागने की सूचना नहीं है.

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्राजील में जेलों में दंगे, हत्याएं और सामूहिक रूप से कैदियों का भागना आम है. अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसे दुनिया में सबसे बुरा और सबसे ज्यादा हिंसक कहते हैं.

वाशिंगटन में 50 लाख लोगों की बिजली गायब, तूफान 'ओहायो' से बाढ़ का खतरा

सबसे ज्यादा कैदियों के मामले में ब्राजील दुनिया में तीसरे स्थान पर है. यहां लगभग सात लाख कैदी हैं जो जेलों की क्षमता से लगभग दोगुने हैं.

दुनिया के सबसे बड़े देश में है सिर्फ 1 ATM, फिर भी लोगों को कोई दिक्कत नहीं, मज़े से निकालते हैं पैसे

इनपुट - आईएएनएस

VIDEO: मुजफ्फरनगर दंगे के गवाह की हत्या, गवाही न देने का डाला जा रहा था दबाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazilian Prison Riots, Mob Violence, Brazil Prison Gang, Gang Violence, Brazil Jail Gang Violence, Prisoners Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com