विज्ञापन
This Article is From May 21, 2019

वीडियो स्टिंग से सरकार में मची उथल-पुथल, पार्टी के सभी मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा

चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने इसी वीकेंड यह कहते हुए किक्ल को बर्खास्त करने की मांग की थी कि पार्टी के महासचिव होने के नाते उन्हें खुद इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

वीडियो स्टिंग से सरकार में मची उथल-पुथल, पार्टी के सभी मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रिया : फ्रीडम पार्टी के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया
विएना:

ऑस्ट्रिया की कट्टर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी ऑफ ऑस्ट्रिया (एफपीओ) के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है जिससे सरकार में उथल-पुथल मच गई है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष हेंज-क्रिश्चियन स्ट्रेच को एक वीडियो स्टिंग के बाद इसी वीकेंड पर इस्तीफा देनी पड़ा. स्ट्रेक कुलपति भी थे.

स्ट्रेच को रूस के एक बड़े उद्योगपति की रिश्तेदार मानी जा रही एक लड़की को सरकारी ठेकों का प्रस्ताव देते हुए फिल्माया गया था.

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार को लेने होंगे ये अहम फैसले: अमेरिकी विशेषज्ञ

एफपीओ ने इससे पहले गृह मंत्री हरबर्ट किक्ल को निकाले जाने की स्थिति में सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी थी.

चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने इसी वीकेंड यह कहते हुए किक्ल को बर्खास्त करने की मांग की थी कि पार्टी के महासचिव होने के नाते उन्हें खुद इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

यह मामला शुक्रवार को सामने आया जब साल 2017 की वीडियो फुटेज जर्मनी की मीडिया में जारी हो गई.

डोनाल्ड ट्रंप बोले - ईरान ‘आतंकवाद को भड़काने वाला नंबर एक' देश, अगर उकसाया तो...

स्ट्रेच ने अगले दिन इस्तीफा दे दिया और पीपुल्स पार्टी (ओवीपी) के अध्यक्ष कुर्ज ने कहा कि नए चुनाव कराए जाएंगे.

इस्तीफा देने वाले एफपीओ के मंत्रियों में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, परिवहन, सामाजिक मामले मंत्री शामिल हैं. सरकार के आधे मंत्रीमंडल एफपीओ के नेताओं के पास थे.

VIDEO: इस्तीफा अब तो इंसाफ कब?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Austria, Freedom Party, Far Right Freedom Party, Ministers Resign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com