वाशिंगटन:
अमेरिकी में ओबामा प्रशासन में एक और भारतीय को अहम पद मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अरुण मजूमदार को ऊर्जा विभाग में उप-मंत्री की पोस्ट दी है। अरुण मजूमदार ने 1985 में आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर पीएचडी की। अरुण इससे पहले कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मैकनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर भी रह चुके हैं। बराक ओबामा ने अरुण की नियुक्ति के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने दी गई भूमिका को स्वीकार कर लिया है। मैं आने वाले समय में उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बराक ओबामा, अरुण मजूमदार, ऊर्जा उपमंत्री