पराबैगनी किरणों से बचाएगी एप्पल वाच
नई दिल्ली:
नई एप्पल वाच आपको तेज धूप, समय से पहले झुर्रियां पड़ने और यहां तक कि स्किन कैंसर से भी बचाएगी, क्योंकि यूएस पेशेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने इसे पराबैगनी (यूवी) किरणों पर निगरानी का पेटेंट दे दिया है. एप्पल का पेटेंट एक सिस्टम के बारे में बताता है, जहां यूवी लाइट सेंसर तेज धूप को पहचानता है और समय के साथ उसके प्रभाव का पता लगाता है.
एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, "यह सिस्टम यूज़र को उनके शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चेतावनी दे सकता है, जिसमें अत्यधिक मात्रा की स्थिति में सलाह और रोकथाम के उपाय भी बता सकता है."
एप्पल वाच में यूवी का पता लगाने वाला फीचर आ जाएगा तो यह यूज़र को यह भी बताएगा कि वे धूप में कब निकले थे और यूवी के संपर्क में बहुत लंबे समय तक रहे थे.
सेंसरों से प्राप्त यह आंकड़ा एक विश्लेषक में पहुंचता है, जो धूप में रहने का पूरा समय और उपयोगकर्ता यूवी किरणों के संपर्क में कितने समय तक रहने के आंकड़ों का संकलन कर उपयोगकर्ता को सतर्क कर देगा.
नई एप्पल वाच में हृदय की कम गति की नोटिफिकेशन और तेज गति की नोटिफिकेशन वाले दो नए फीचरों के साथ इलेक्ट्रिकल हर्ट सेंसर भी दिया गया है.
इनपुट - आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Apple, Apple Watch, Apple Watch New Feature