प्रतीकात्मक तस्वीर
टोक्यो:
चीन के तटरक्षक बल के दो जहाज क्यूशू द्वीप के दक्षिण-पश्चिम इलाके के पास जापान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर गए. अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, चीन के ये दो जहाज शनिवार को कोरिया स्ट्रेट में स्थित सूशीमा और ओकिनोशीमा द्वीपों के पास जापान के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर गए. जापान के तटरक्षक बल ने रेडियो की मदद से जहाजों को लौटने के लिए कहा. हालांकि बल ने इसे एक गैरकानूनी अतिक्रमण नहीं माना है. समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र संघ की संधि के अंतर्गत जहाजों को अंतरराष्ट्रीय कानून और स्थानीय नियमों के अनुसार प्रादेशिक समुद्री क्षेत्रों से गुजरने की अनुमति है. यह पहली बार है जब चीन के जहाजों ने इस इलाके में प्रवेश किया है.
चीन के जहाज, तटरक्षक बल के और मछली पकड़ने वाले भी, अक्सर विवादित सेनकाकू द्वीप में प्रवेश करने के लिए जाने जाते हैं. विवादित सेनकाकू को चीन में दियाओयू द्वीप के नाम से जाना जाता है.
सेनकाकू की संप्रभुता को लेकर विवाद 2012 में उस समय तेज हो गया था, जब जापान ने इसमें वीरान पड़े छोटे छोटे टापूओं का राष्ट्रीयकरण करना शुरू किया था. इस विवादित द्वीप पर दोनों देशों की ओर से बढ़ता सैन्यकरण बीजिंग और टोक्यो के बीच टकराव का प्रमुख कारण है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chinese Coastguard Ships, Japanese Waters, Japanese Coast Guard