विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2017

अमेरिका का रूस को कड़ा संदेश, कहा- सैन फ्रांसिस्को में दूतावास बंद करे रूस

अमेरिका ने रूस से सैन फ्रांसिस्को में अपने वाणिज्य दूतावास और वाशिंगटन तथा न्यूयॉर्क में दो सौध इमारतों को बंद करने को कहा है.

अमेरिका का रूस को कड़ा संदेश, कहा- सैन फ्रांसिस्को में दूतावास बंद करे रूस
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी के बाद से अमेरिका रूस से लगातार खफा चल रहा है
  • 2016 में अमेरिका के चुनावों में कथित रूसी दखल का आरोप
  • 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा किया था रूस ने
  • रूस के इन कदमों के जबाव में अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
वाशिंगटन: अमेरिका और रूस के संबंधों में आई खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिका ने रूस से सैन फ्रांसिस्को में अपने वाणिज्य दूतावास और वाशिंगटन तथा न्यूयॉर्क में दो सौध इमारतों को बंद करने को कहा है. इसे मॉस्को द्वारा अपने देश में अमेरिकी राजनयिक स्टाफ में काफी कमी करने पर जैसे को तैसा प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.

पढ़ें: पाकिस्तान को चीन और रूस के करीब ला सकती है अमेरिका की नई अफगान नीति: रिपोर्ट

डोनाल्ड प्रशासन द्वारा बदले का कदम रूस की ओर से मॉस्को में अमेरिकी राजनयिकों की संख्या 100 तक कम करने के हफ्तों बाद आया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जुलाई में 755 अमरीकी राजनयिकों को रूस छोड़ने को कहा था. विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि अमेरिका रूसी सरकार द्वारा रूस में हमारे राजनयिक मिशन को कम करने के फैसले को पूरी तरह से लागू करेगा. हमारा मानना है कि यह कार्रवाई अनुचित है और दोनों देशों के बीच रिश्तों के लिए हानिकारक है.

पढ़ें: रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव बोले - रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध 'व्यापार युद्ध'

बता दें कि राष्ट्रपति चुनावों में कथित हस्तक्षेप के आरोप पर अमरीका ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे और कई रूसी राजनयिकों को देश से बाहर जाने को कहा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com