विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

अमेरिका-भारत परमाणु समझौता लागू करने को प्रतिबद्ध

अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ असैनिक परमाणु समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ असैनिक परमाणु समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों ने परमाणु क्षतिपूर्ति विधेयक पर मतभेद कम करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा की गई। भारत यात्रा पर आए अमेरिका के विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्‍स ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और विदेश सचिव रंजन मथाई से इस समझौते और अन्य मसलों पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से भी मुलकात की है। बर्न्‍स ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहित अन्य मुद्दों पर काफी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों देशों ने परमाणु समझौता लागू करने पर प्रतिबद्धता जताई है। बर्न्‍स का दौरा भारत सरकार द्वारा बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर फैसला टाले जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, भारत, परमाणु, समझौता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com