भारत ने बुधवार को पाकिस्तान और पीओके से चल रहे कई आतंकियों पर एयरस्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया है. भारत की इस कार्रवाई में अभी तक 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. भारत के एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को भी तबाह कर दिया गया है. इन आतंकी संगठनों के कई आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है. भारत ने इस कार्रवाई के साथ पाकिस्तान को लेकर भी चेतावनी जारी की है. भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है, ऐसे में अगर पाकिस्तान किसी तरह की जवाबी कार्रवाई करता है तो उसे इससे भी बड़ा जवाब दिया जाएगा. भारत की इस चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान का रुख भी नरम पड़ गया है. वो अब पूरी तरह से बैकफुट पर दिख रहा है.

भारत के एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर हालात बेहद तनावपूर्ण है. हालांकि, भारत से मिली चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान भी सोच विचार में पड़ा दिख रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे. पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत के हमले के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हम भी कुछ नहीं करेंगे अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

आपको बता दें कि पाकिस्तान रक्षा मंत्री के इस बयान से कुछ देर पहले ही भारत के विदेश सचिव ने सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रेस ब्रीफिंग की थी. इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई थी. इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए अब तक पाकिस्तान की तरफ से किए गए सभी आतंकी हमलों के विजुअल्स दिखाए गए.
इसके बाद विदेश सचिव ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ उजागर हुआ है और उसका उद्देश्य देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना था. लेकिन देश की जनता और सरकार ने इसे सफल नहीं होने दिया. वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बल के ऑपरेशन सिंदूर को कैसे अंजाम दिया गया. उन्होंने यह बात एकदम साफ शब्दों में कही है कि भारत ने उकसावे की कार्रवाई नहीं की है, पाकिस्तान सेना और नागरिकों के ठिकानों को किसी तरह से निशाना नहीं बनाया गया है. लेकिन अगर आगे पाकिस्तान किसी तरह की हिमाकत करता है तो उसका जोरदार जवाब दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं