विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

Queen Elizabeth की मौत के बाद ये हैं गद्दी के अगले आठ उत्तराधिकारी

Queen's death: महारानी एलिज़ाबेथ के चार बच्चों में सबसे बड़े चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स (Charles, Prince of Wales) ब्रिटिश इतिहास में सबसे उम्रदराज उत्तराधिकारी रहे. महारानी की मृत्यु के तुरंत बाद वह राजा बन गए हैं.

Queen Elizabeth की मौत के बाद ये हैं गद्दी के अगले आठ उत्तराधिकारी
ब्रिटेन के शाही परिवार में महारानी की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों का क्रम बदल गया है

महारानी एलिज़ाबेथ ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक गद्दी पर रहने वाली शासक रहीं. स्कॉटलैंड के पहाड़ों पर बने एक आराम महल में 96 साल की महारानी का निधन हो गया. नए राजा महारानी के चार बच्चों में से सबसे बड़े चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स बने हैं.  73 साल की उम्र में वो ब्रिटिश इतिहास में गद्दी के सबसे उम्रदराज उत्तराधिकारी रहे. लेकिन महारानी की मृत्यु के बाद उन्हें तुरंत राजा घोषित किया गया.

3d6j4oa

शाही अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब उन्हें किंग चार्ल्स तृतीय के तौर पर जाना जाएगा. वह 1685 के बाद से इस नाम के साथ गद्दी पर बैठने वाले पहले राजा होंगे.  

क्या कैमिला महारानी बनेंगी? 

uuftfofk

राजा की पत्नी को आम तौर पर महारानी कहा जाता है लेकिन कैमिला के मामले में उन्हें महारानी की पदवी नहीं दी जाएगी.  चार्ल्स के साथ 2005 में शादी होने के समय एक समझौता हुआ था कि उन्हें महारानी नहीं बल्कि प्रिंसेस कॉन्सॉर्ट के नाम से जाना जाएगा. हालांकि हाल में महारानी ने घोषणा की थी कि उन्हें उम्मीद है कि कैमिला को क्वीन कॉन्सॉर्ट के तौर पर जाना जाएगा जबकि चार्ल्स राजा बनेंगे. इस प्रकार उन्होंने कैमिला की पदवी पर लंबे समय से चली आ रही बहस का समाधान दिया था.  

अब कौन होंगे उत्तराधिकारी पद के दावेदार? 

ovc2lvlo

प्रिंस विलियम के प्रिंस ऑफ वेल्स या ड्यूक ऑफ कार्नवॉल बनने की सबसे अधिक उम्मीद है. उनकी पत्नी प्रिंसेज ऑफ वेल्स बनेंगी. महारानी की मृत्यु से पहले प्रिंस विलियम को फिलहाल ड्यूक ऑफ केंब्रिज की पदवी हासिल थी.  प्रिंस ऑफ वेल्स की पदवी गद्दी के उत्तराधिकारी के पास होती है जो अब तक प्रिंस चार्ल्स के पास थी. चार्ल्स अब राजा बन गए हैं.  

कतार में अगले हैं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के बच्चे प्रिंस जॉर्ज (9) और फिर प्रिंसेस शॉरलेट (7) और प्रिंस लूई  (4). 

ldpfk5q4

लेकिन इस कतार में प्रिंस हैरी कहां हैं? 

प्रिंस हैरी गद्दी के उत्तराधिकार की कतार में पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने शाही मंच और शाही ड्यूटी से पीछे हटने का फैसला लिया था और अपनी पत्नी मेघन मर्केल के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. 

r8nhncg

प्रिंस हैरी और मेघन के दो बच्चे हैं.  द गार्डियन की खबर के अनुसार,   उनका बेटा प्रिंस आर्ची गद्दी की कतार में छठे स्थान पर है और उनकी बेटी लिलिबेट सातवें स्थान पर हैं. 

प्रिंस एंड्रू

प्रिंस एंड्रू - महारानी के दूसरे बेटे हैं. वह गद्दी की उम्मीदवारी से पीछे हट गए थे सजा पाए सेक्स अपराधी जेफ्री एप्सटीन के साथ अपनी दोस्ती के चलते.  वह ब्रिटिश गद्दी की कतार में आठवें स्थान पर हैं.  

6r6jklj8

महारानी की मृत्यु के बाद पूरी दुनिया से शोकसंदेश भेजे जा रहे हैं. वैश्विक नेता उस महिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो ब्रिटेन की गद्दी पर 70 साल तक रहीं. उन्होंने दो शताब्दियों के बीच  सामाजिक, राजनैतिक और तकनीकी उथल-पुथल को देखा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Queen Elizabeth 2 Death, Royal Line Of Succession In After Queen, King Charles III
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com