विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

'ए क्यू खान ने दी है भारत को परमाणु तकनीक'

जोशुआ पॉलक नाम के इस विशेषज्ञ का दावा है कि पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान ने भारत को परमाणु तकनीक दी है।
वाशिंगटन: अमेरिका के एक हथियार विशेषज्ञ ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जोशुआ पॉलक नाम के इस विशेषज्ञ का दावा है कि पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान ने भारत को परमाणु तकनीक दी है। जोशुआ ने एक मैगजीन में यह खुलासा किया है। परमाणु प्रसरण पर काम करने वाले जोशुआ के मुताबिक खान ने जिन चार देशों को परमाणु हथियार बनाने की तकनीक दी थी उनमें भारत का नाम भी हो सकता है। दरअसल, इरान, लीबिया और उत्तर कोरिया का नाम तो सामने आ चुका है मगर चौथे देश का नाम गुप्त है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है चौथा नाम भारत का है। वैसे जोशुआ के पास इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं मगर उनका तर्क है कि खान की तकनीक और भारत की तकनीक में काफी समानता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ए क्यू खान, परमाणु तकनीक, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com