विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

यमन में आत्मघाती कार बम धमाके में 15 सैनिकों की मौत  

शाबवा प्रांत के नोखान इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी हुई कार समेत खुद को उड़ा लिया. इससे 15 सैनिकों की मौत हो गई.'

Also Read in
यमन में आत्मघाती कार बम धमाके में 15 सैनिकों की मौत  
प्रतीकात्मक तस्वीर.
अदन: यमन के शाबवा प्रांत में मंगलवार को एक सैन्य जांच चौकी पर हुए आत्मघाती कार बम धमाके में 15 सैनिकों की मौत हो गई. एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया, 'शाबवा प्रांत के नोखान इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी हुई कार समेत खुद को उड़ा लिया. इससे 15 सैनिकों की मौत हो गई.'

यह भी पढ़ें : यमन में सैन्य शिविर में आत्मघाती बम हमले में 35 सैनिकों की मौत

अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि सरकारी अधिकारियों ने इस हमले के पीछे यमन में मौजूद अलकायदा की इकाई को जिम्मेदार बताया है. यूएई समर्थित सरकारी बलों ने अलकायदा आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को कड़ा कर दिया है. इसके बाद से वे यमन के दक्षिणी प्रांतों की सुरक्षा चौकियों पर लगातार हमले कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yemen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com