एक्टिंग इंडस्ट्री में पहचान बनाना किसी सपने के सच हो जाने जैसा है. कुछ अपने इस सपने को सच कर पाते हैं तो कुछ संघर्षों में उलझ कर रह जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं कुछ ऐसे कलाकारों से जिन्होंने वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन उनके करियर को ऊंचाई पर ले जाने का जरिया बनीं वेब सीरीज़. जी हां आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं OTT पर नई ऊंचाइयों को छू रहे कुछ ऐसे पॉपुलर स्टार्स से जिन्हें कभी बॉलीवुड में भुला दिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमित सियाल: अमित सियाल उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया, बावजूद इसके अमित को वो पहचान में नहीं मिली जिसकी उन्हें दरकार थी. दरअसल अमित ने 2010 में 'लव, सेक्स और धोखा' में बेहतरीन काम किया लेकिन वो लोगों की नजर में नहीं आए. 'मिर्जापुर', 'स्मोक', 'रंगबाज फिर से' और जामताड़ा-सबका नंबर आएगा' जैसी वेब सीरीज ने उनका सितारा बुलंदी पर पहुंचा दिया.
मीता वशिष्ट: 'कहानी घर घर की' और 'स्वाभिमान' जैसे बड़े टेलीविजन शो में नजर आ चुकीं मीता वशिष्ट ने कई ऑफ बीट फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें सफलता तब मिली जब उन्होंने वेब सीरीज का रुख कर लिया. 'क्रिमिनल जस्टिस' वेब सीरीज में मंदिरा माथुर नाम की वकील का किरदार हो या फिर 'योर ऑनर' में इंस्पेक्टर किरण का रोल, इन दोनों ही किरदारों ने मीता वशिष्ट को चंद दिनों में ही पॉपुलर बना दिया.
राजेश तैलंग: फिल्म 'हजार चौरासी की मां' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले राजेश तैलंग 'मंगल पांडे', 'मुक्काबाज', 'अय्यारी', 'कमांडो 3' और पंगा जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली 'दिल्ली क्राइम' और 'मिर्जापुर' जैसी वेब सीरीज से. इससे पहले वो फिल्मों में नजर तो आए पर उन्हें नोटिस नहीं किया गया, लेकिन वेब सीरीज ने उनके करियर में जान फूंक दी.
शेफाली शाह: फिल्म 'वक्त' में अक्षय कपूर की मां और अमिताभ बच्चन की बीवी का किरदार निभा चुकीं शेफाली शाह ने बॉलीवुड में 'दिल धड़कने दो', 'कमांडो 2' जैसी कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें पहचान दिलाई वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' ने. इस वेब सीरीज में शेफाली शाह ने एक सशक्त महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका इतनी संजीदगी से निभाई की ऑडियंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.
शीबा चड्ढा: 'दिल से', 'हम दिल दे चुके सनम', 'बधाई हो', 'जीरो', 'दम लगा के हईशा', 'गली ब्वॉयज़', 'संदीप और पिंकी फरार', समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने काम किया. इन तमाम फिल्मों में शीबा चड्ढा ने बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली लेकिन वह पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें चाहत थी. इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म मिला जहां उन्हें दर्शकों के सामने अपना टैलेंट दिखने का मौका मिला. शीबा ने 'परमानेंट रूममेट्स', 'मिर्जापुर', 'बंदिश बैंडिट्स' में काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं