विज्ञापन

'मिर्जापुर' की वसुधा पंडित ने खोले संघर्ष के राज, बोलीं- मुझे कभी काम की कमी नहीं रही

Delhi: इन दिनों फिल्मों की शूटिंग मुंबई से बाहर होती हैं. इसलिए हमको घर से बाहर जाना पड़ता है. हमारे पास कोई चारा भी नहीं होता है. हम काफी एक्टर्स की कहानी सुनते हैं, जिनका  संघर्ष काफी मुश्किल रहा.

'मिर्जापुर' की वसुधा पंडित ने खोले संघर्ष के राज, बोलीं- मुझे कभी काम की कमी नहीं रही
Mirzapur

फिल्म मिर्जापुर बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था, दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब थे. मिर्जापुर को दर्शक पहले सीरीज के रूप में देख चुके हैं. ऑडियंस की भारी डिमांड के बाद यह फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आई है. इस फिल्म में वैसे तो सारी पुरानी कास्ट दिखाई दी है. लेकिन कुछ नई कास्ट ने भी एंट्री की है.  फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को कायल कर दिया है. वहीं फिल्म में शीबा चड्ढा भी वसुधा पंडित के किरदार में दिखाई दी हैं  जहां उन्होंने गुड्डू और बबलू पंडित की मां का किरदार निभाया है. यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है. एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी.

वसुधा पंडित को नहीं थी काम की कमी

शीबा चड्ढा से पूछा गया कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे मैनेज करती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह सभी एक्टर के लिए मुश्किल होता है कि आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करके रखना है. क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता भी नहीं होता है. कई बार काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ज्यादातर हमारा काम मुंबई से बाहर का होता है. लेकिन पहले मुंबई से बाहर का ज्यादा शूट नहीं होता था. लेकिन इन दिनों फिल्मों की शूटिंग मुंबई से बाहर होती हैं. इसलिए हमको घर से बाहर जाना पड़ता है. हमारे पास कोई चारा भी नहीं होता है. हम काफी एक्टर्स की कहानी सुनते हैं, जिनका  संघर्ष काफी मुश्किल रहा. लेकिन मुझे काम की कोई कमी नहीं रही. कभी ऐसा दौर था, जब मन का काम नहीं था. अपने आप को संभालकर रख पाना ही इस इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चीज होती है. ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि जो एक्टर चाहता है, उसको वैसा ही काम मिले. अगर आप खुद को संभाल पाते हैं, यही बॉलीवुड में बहुत बड़ी अचीवमेंट होती है. जब भी मेरा कोई प्रोजेक्ट रिलीज होता है तो मुझे कभी भी नर्वसनेस नहीं होती. क्योंकि मैं इन सब चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती. मेरा सोचना है कि हमने काम कर लिया, बस बहुत हैं. हम जो भी काम करते हैं, उसमें मैं अकेली नहीं होती, उसमें और काफी एक्टर्स का एफर्ट होता है.

ये Video भी देखें: Mirzapur The Movie: क्राइम, थ्रिलर! 'मिर्जापुर' में दिखेगी राजस्थान की कहानी

ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की

एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम में काम किया था. वह बॉलीवुड में एक तरीके से सुपरस्टार बनकर आई थीं, क्योंकि इससे पहले उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. उनकी उस वक्त बहुत चर्चा थी. उनके साथ काम करके बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा. क्योंकि वह काफी मिलनसार थीं. मैंने जीतने भी एक्टर्स के साथ काम किया, वो बहुत ही अच्छे वर्क एटीट्यूड के साथ आते हैं. फिल्म मिर्जापुर में शीवा चड्ढा के अलावा सोनल चौहान, अली फजल, रवि किशन, रसिका दुग्गल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी जैसे एक्टर्स दिखाई दिए हैं. इस फिल्म में इस बार काफी नए चेहरों की भी एंट्री हुई है. जिसमें रवि किशन और सोनल चौहान का नाम शामिल है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म बीते महीने रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश को कड़ी टक्कर दे रही है. ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं.

यह भी पढ़ें: 32 साल पुराना सुनील शेट्टी का गाना, रेडियो, टीवी से बस स्टॉप तक मचा धूम, पंकज उधास की आवाज में बना कालजयी, लवर्स की प्ले लिस्ट में टॉप पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Mirzapur : The Movie, Sheeba Chadha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com