विज्ञापन

किशोर कुमार का 48 साल पुराना गाना नेटफ्लिक्स की सीरीज के ट्रेलर में गूंजा, शादी और अफेयर में उलझे पति-पत्नी की है कहानी

इम्तियाज अली की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज के ट्रेलर में किशोर कुमार का 48 साल पुराना सुपरहिट गाना गूंजा, जिसमें शादी के बाहर प्यार की तलाश में उलझे पति पत्नी नजर आए.  

किशोर कुमार का 48 साल पुराना गाना नेटफ्लिक्स की सीरीज के ट्रेलर में गूंजा, शादी और अफेयर में उलझे पति-पत्नी की है कहानी
ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज, अविनाश तिवारी, अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल आए नजर
YouTube
नई दिल्ली:

किशोर कुमार के 48 साल पुराने गाने का टाइटल हाल ही में फिर से सुनने को मिला क्योंकि नेटफ्लिक्स ने निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली ड्रामा सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया. सीरीज के ट्रेलर में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हुए नजर आए. इस ट्रेलर का हाइलाइट था किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर के गाने ओ साथी रे गाना, जो सीरीज का टाइटल भी था. हालांकि सीरीज में कहानी कुछ अलग देखने को मिली. 

ओ साथी रे का नेटफ्लिक्स पर आया ट्रेलर

नेटफ्लिक्स सीरीज ओ साथी रे के ट्रेलर में एक ऐसी शादी की कहानी दिखाई गई है, जो टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है. रोशनी (अदिति राव हैदरी) और करण (अविनाश तिवारी) अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच रोशनी की जिंदगी में प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) की एंट्री होती है. वह उसकी ओर आकर्षित होने लगती है. इसके बाद रिश्तों, प्यार और भावनाओं के बीच एक नई उलझन शुरू हो जाती है. ट्रेलर को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज की कहानी यह समझने की कोशिश करती है कि प्यार में सिर्फ दूसरे इंसान को समझना ही जरूरी नहीं, बल्कि खुद को समझना भी उतना ही अहम है. 

ये भी पढ़ें- स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना, गरीब निरहुआ से आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार,  2024 में हुआ था पॉपुलर

अविनाश तिवारी ने कही ये बात

सीरीज में करण का किरदार निभा रहे अविनाश तिवारी ने अपने रोल को लेकर कहा, ''मुझे इस किरदार में सबसे दिलचस्प उसका प्यार करने का अंदाज लगा. करण की पूरी दुनिया रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है और उसकी पहचान भी काफी हद तक रोशनी के पति होने से जुड़ी है। लेकिन, उसके इस प्यार के पीछे अपनी असुरक्षा की भावना और कमजोरियां भी हैं. करण चाहता है कि रोशनी खुश रहे, लेकिन उसके सामने मुश्किल तब आती है, जब वह रोशनी की खुशी में अपनी खुद की जगह नहीं देख पाता है. इस किरदार के जरिए मुझे प्यार के कई अलग-अलग रंगों को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला.''

अदिति राव हैदरी ने कही ये बात 

रोशनी का किरदार निभा रहीं अदिति राव हैदरी ने कहा, ''मेरा किरदार एक ऐसी महिला का है, जो खुद को समझने की कोशिश कर रही है. वह किसी की बेटी, पत्नी और बहन होने के साथ-साथ अपनी इच्छाओं और भावनाओं वाली एक अलग इंसान भी है. रोशनी का किरदार इसलिए खास है, क्योंकि वह न तो पूरी तरह परफेक्ट है और न ही उसे किसी एक दायरे में बांधा जा सकता है. इस किरदार को निभाते हुए मुझे एक ऐसी महिला की भावनात्मक उलझनों को समझने का मौका मिला, जो अपने फैसलों के नतीजों के बीच खुद की पहचान तलाश रही है.''

अर्जुन रामपाल बनेंगे प्रद्युम्न

अर्जुन रामपाल सीरीज में प्रद्युम्न के किरदार में नजर आएंगे. अपने रोल के बारे में उन्होंने कहा, ''प्रद्युम्न रोशनी की जिंदगी में एक अलग तरह की एनर्जी लेकर आता है. वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है और रोशनी को उसकी पुरानी पहचान से अलग एक इंसान के तौर पर देखता है. हालांकि, उसके किरदार में भी कई ऐसी परतें हैं, जो धीरे-धीरे सामने आएंगी. उन्हें रिश्तों को लेकर प्रद्युम्न के नजरिए और इस कहानी में उसके आने से पैदा होने वाले बदलावों को पर्दे पर दिखाना दिलचस्प लगा.''

ओ साथी रे रिलीज डेट

'ओ साथी रे' का निर्माण विंडो सीट फिल्म्स के साथ इम्तियाज अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार ने किया है. यह सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.  

ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Cast Fees: फुलेरा पंचायत के सचिवजी हैं शो के सबसे महंगे एक्टर, चौंका देगी बनराकस-क्रांति देवी की फीस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
O Saathi Re, O Saathi Re Series, O Saathi Re Trailer, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com