विज्ञापन

Panchayat Season 5 Cast Fees: पंचायत 5 के लिए सचिव जी से लेकर बनराकस तक वसूल रहे इतने रुपए, सबसे ज्यादा फीस के मामले में जितेंद्र कुमार ने मारी बाजी

prime video Panchayat Season 5 Cast Fees: पंचायत सीजन 5 की स्ट्रीमिंग से पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सचिव जी से लेकर बनराकस और क्रांति देवी की इस सीजन के लिए फीस का दावा किया जा रहा है. 

Panchayat Season 5 Cast Fees: पंचायत 5 के लिए सचिव जी से लेकर बनराकस तक वसूल रहे इतने रुपए, सबसे ज्यादा फीस के मामले में जितेंद्र कुमार ने मारी बाजी
Panchayat 5 Cast Fees: पंचायत सीजन 5 की कास्ट फीस
insta

पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है. शो के प्रोमो सामने सा रहे हैं, जिसमें बनराकस और क्रांति देवी ही अब तक नजर आए हैं क्योंकि इस बार वह फुलेरा के नई प्रधान और प्रधान पति हैं. जबकि फैंस को अब पंचायत 5 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. शो में पिछले सीजन की तरह सचिव जी, मंजू देवी, बृजभूषण, विकास, बिनोद, बनराकस और क्रांति देवी के किरदार नजर आएंगे, जिन्हें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, अशोक पाठक, दुर्गेश कुमार और सुनीता राजवर निभाते नजर आएंगे. इसीलिए आज हम पंचायत सीजन 5 के इन किरदारों के लिए एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं...

पंचायत 5 की कास्ट की फीस

 इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में पंचायत सीजन 5 की कास्ट की सैलरी का खुलासा किया गया है, जिसके मुबाकिक पंचायत 5 की कास्ट की फीस इस प्रकार है....

जितेंद्र कुमार (सचिव जी)- 12 लाख (पूरे सीजन के लिए)
नीना गुप्ता (मंजू देवी)- 8 लाख (पूरे सीजन के लिए)
रघुबीर यादव (बृज भूषण)- 6.5 लाख (पूरे सीजन के लिए)
फैसल मलिक (प्रहलाद चाचा)- 4.5 लाख (पूरे सीजन के लिए)
चंदन रॉय (विकास)- 4 लाख (पूरे सीजन के लिए)
दुर्गेश कुमार (बनराकस)- 3.5 लाख (पूरे सीजन के लिए)
सुनीता राजवर (क्रांति देवी)- 3 लाख (पूरे सीजन के लिए) 

ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

पंचायत सीजन 3 और 4 के लिए ली थी इतनी फीस

जितेंद्र कुमार (सचिव जी)-  5.60 लाख (पूरे सीजन के लिए)
नीना गुप्ता (मंजू देवी)- 4 लाख (पूरे सीजन के लिए)
रघुबीर यादव (बृज भूषण)- 3.20 लाख (पूरे सीजन के लिए)
फैसल मलिक (प्रहलाद चाचा)-  1.60  लाख (पूरे सीजन के लिए)
चंदन रॉय (विकास)- 1.60 लाख (पूरे सीजन के लिए)

दुर्गेश कुमार (बनराकस) और सुनीता राजवर (क्रांति देवी) पहले और दूसरे सीजन में नजर नहीं आए ते, जिसके बाद तीसरे और चौथे सीजन में इन दो किरदारों को बढ़ाया गया. इसके चलते इनकी फीस का खुलासा नहीं हुआ था. 

पंचायत 5 में मेन कैरेक्टर बने क्रांति देवी और बनराकस

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पंचायत सीजन 5 में बनराकस और क्रांति देवी की खूब चर्चा हो रही है क्योंकि पंचायत सीजन 4 में यह दोनों पंचायत चुनाव जीत चुके हैं और नए प्रधान और प्रधान पति बन गए हैं. हालांकि देखना होगा कि नए प्रधान और प्रधान पति के आने से सचिव जी, विकास और प्रहलाद चाचा पर क्या गाज गिरेगी. तो 3 दिसंबर को पंचायत सीजन 5 देखने के लिए तैयार हो जाइए. 

ये भी पढे़ं- Panchayat 5 Fulera First Glimpse: पंचायत 5 के ट्रेलर से पहले नए प्रधान पति बनराकस ने दिखाई नए फुलेरा की झलक, प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Panchayat Season 5 Cast, Panchayat 5 On Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com