विज्ञापन

387 करोड़ की हॉरर वेब सीरीज, 10 एपिसोड और 13 स्टार्स, इस भूतिया घर का रहस्य जान कांप उठेगी रूह, IMDB 8.5 रेटिंग

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट हॉरर सीरीज को देखने के बाद आप भी घर में अकेले रहने से डरने लगेंगे. भूतिया घर और इमोशनल फैमिली ड्रामा के साथ 10 एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है.

387 करोड़ की हॉरर वेब सीरीज, 10 एपिसोड और 13 स्टार्स, इस भूतिया घर का रहस्य जान कांप उठेगी रूह, IMDB 8.5 रेटिंग
10 एपिसोड की इस हॉरर सीरीज को देखने के बाद अकेले घर में रहने से लगेगा डर
IMDB
नई दिल्ली:

अगर आपको भी हॉरर पसंद है तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसको देखने के बाद आप भी घर में अकेले रहने में डरेंगे. सोचिए रात का अंधेरा और घर से आती अजीब आवाजें, बंद कमरों में छिपे राज और साए, जिनका पीछा मौत के बाद भी नहीं छूटता है. जिस घर में आप रहने गए हैं, वहीं घर आपके लिए सबसे बड़ा डर बन जाए तो क्या होगा? नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही हॉरर सीरीज है, जिसकी कहानी एक डरावने घर और भूतों से घिरी हुई है. यहां डर के साथ परिवार के पुराने जख्म, बिछड़ने का दर्द और ऐसे राज भी हैं, जो धीरे-धीरे सामने आते हैं. इस कहानी में एक ऐसा कमरा भी है, जिसका राज जानने के लिए इसके आखिरी एपिसोड का इंतजार करना होगा. 

क्या है 'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' की कहानी?

नेटफ्लिक्स पर साल 2018 में रिलीज हुई 'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' (The Haunting of Hill House) एक सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज को माइक फ्लानगन ने बनाया है. सीरीज की कहानी शर्ली जैक्सन के फेमस नोबेल पर बेस्ड हैं. सीरीज की कहानी एक क्रेन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पांच भाई-बहनों की कहानी दिखाई गई  है. जो बचपन में एक भूतिया घर में रहते थे. बड़े होने के बाद उनकी आने वाली जिंदगी में एक दुखद घटना होती है, जो उन्हें फिर से बचपन के उसी डरावने डर में ले जाता है. धीरे-धीरे पता चलता है कि उस घर से जुड़ा डर आज भी उनका पीछा कर रहा है.

13 एक्टर्स की टीम और दमदार एक्टिंग

इस सीरीज में मिशेल ह्यूसमैन, कार्ला गुगिनो, हेनरी थॉमस, एलिजाबेथ रीज़र, ओलिवर जैक्सन-कोहेन, केट सीगल, विक्टोरिया पेड्रेटी और टिमोथी हटन जैसे एक्टर्स ने काम किया, इसके अलावा इसमें बच्चों का किरदार लुलु विल्सन, मैकेना ग्रेस, जूलियन हिलियार्ड, पैक्सटन सिंगलटन और वायलेट मैकग्रा ने निभाया था. इस तरह से इस सीरीज में 13 कलाकारों ने काम किया. सीरीज की खास बात है कि ये कहानी बचपन और बड़े होने के दौर के बीच आती-जाती रही, जिससे किरदारों के डर और उनके अनुभवों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें | प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड वाली वो वेब सीरीज जिसे अकेले देखने की गलती मत करना, मौत का हॉस्टेल और कमरा नंबर 333

IMDb पर 8.5 रेटिंग, दर्शकों को पसंद आई कहानी

387 करोड़ बजट, 10 एपिसोड वाली सीरीज 'द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस' के हर एपिसोड में एक नया हिस्सा सामने आता है. सीरीज के हर एपिसोड आपको बांधे रखता है और हर एपिसोड में एक नए डर का सामना होता है. यही वजह है कि इसका सस्पेंस आखिरी एपिसोड में खत्म होता है जबब घर के सबसे बड़े राज का पर्दा उठता है. हॉरर होने के साथ ही इसकी कहानी इमोशंस से भी जुड़ी हुई है, जो इसे बाकी हॉरर सीरीज से अलग बनाता है. IMDb पर इसे 10 में से 8.5 की रेटिंग मिली है. अगर आपको ऐसी हॉरर कहानियां पसंद हैं, जिनमें डर के साथ सस्पेंस और परिवार के रिश्तों की परतें भी खुलती हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Haunting Of Hill House, Netflix Horror Series, Netflix Horror Movie In Hindi, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com