विज्ञापन

8 एपिसोड, हॉस्टल में कैद लड़कियां और कमरा नंबर 333 का खौफ, डॉक्टर की कहानी OTT अकेले देखने की गलती मत करना

दिल्ली के एक वुमेन हॉस्टल का कमरा नंबर 333, एक लड़की का डरावना पास्ट और रजत कपूर का रहस्यमयी किरदार. जानिए प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड वाली वो हॉरर सीरीज जिसे अकेले देखने की गलती बिल्कुल मत करना.

8 एपिसोड, हॉस्टल में कैद लड़कियां और कमरा नंबर 333 का खौफ, डॉक्टर की कहानी OTT अकेले देखने की गलती मत करना
18 महीने पहले प्राइम पर आई 8 एपिसोड वाली इस हॉरर सीरीज को अकेले देखने की गलती मत करना
IMDB
नई दिल्ली:

सोचिए कोई अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए घर से बाहर निकल कर हॉस्टल जाए , लेकिन वहां पर नई जिंदगी छोड़ो उसकी लाइफ में ऐसा कुछ होता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. हॉस्टल के कमरे से शुरु हुई एक खौफनाक कहानी को आप भी देख सकते हैं. अगर आप भी आने वाले वीकेंड पर ओटीटी में कुछ मजेदार हॉरर और सस्पेंस देखने की सोच रहे हैं? तो हमारे पास आपके लिए है एक ऐसी ही हॉरर और सस्पेंस से भरी सीरीज. जो सिर्फ भूत-प्रेत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां पर डर का सामना एक ऐसी लड़की से होता है जो अपने खराब अतीत से निकलकर जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आई है. 

कमरा नंबर 333 का खौफनाक राज 

दिल्ली का एक वुमन हॉस्टल जो अपने साथ कुछ कहानियां लिए हुए हैं. वहां पर मधु नाम की एक लड़की आती है, जो ग्वालियर से आई होती है. मधु के साथ सेक्सुल एब्यूज हुआ था, जिससे वो निकलने की कोशिश करती है और जिंदगी की शुरुआत की उम्मीद लेकर आई मधु को हॉस्टल में कमरा नंबर 333 मिलता है, लेकिन इस कमरे का अतीत बेहद डरावना है. इस कमरे में आते ही उसकी जिंदगी में ऐसा कुछ होता है कि उसकी कल्पना भी उसने नहीं की होती है. एक कमरा, कुछ अनजान चेहरे और ऐसे राज, जो धीरे-धीरे सामने आते हैं. कहानी आगे बढ़ती है, तो समझना मुश्किल हो जाता है कि असली डर उस कमरे में है या इंसानों के अंदर. ये सीरीज ऐसी है जिसमें हॉरर के साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर भी देखने को मिलेगा.

मधु जब उस कमरे में रहने आती है तो उसे हॉस्टल की दूसरी लड़कियां उस कमरे में न रहने की सलाह देती हैं. लेकिन मधु उनकी बात पर ध्यान नहीं देती है. उसे लगता है कि वो उसे परेशान कर रही हैं. लेकिन हॉस्टल की लड़कियों में उस कमरे को लेकर के एक अलग ही डर है. आखिर उस कमरें में ऐसा क्या है, जिसने बाकी लड़कियों को डरा रखा है. इसके साथ ही कुछ लड़कियां हॉस्टल के बाहर नहीं निकल सकती हैं. क्या है वो वजह और उस कमरे का उन बाकी लड़कियों से क्या है कनेक्शन. इसको जानने के लिए आखिर तक देखना जरूरी है.

सीरीज की खास बात यह है कि इसमें हॉरर के साथ मेंटल स्ट्रेस और ह्यूमन बिहेवियर को भी दिखाया गया है. हर एपिसोड में एक अलग डर और सस्पेंस सामने आता है. कहानी ऐसी है कि ये आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखने की कोशिश करती है.  

रजत कपूर समेत ये सितारे आए नजर

इस सीरीज में मोनिका पवांर ने मधु का किरदार निभाया है. इसके साथ ही इसमें रजत कपूर, चुम दरांग, गीतांजलि कुलकर्णी, शिल्पा शुक्ला, अभिषेक चौहान और शालिनी वत्स ने भी काम किया है. इस सीरीज का डायरेक्शन कज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने किया और इसकी क्रिएटर और राइटर हैं स्मिता सिंह. सीरीज में रजत कपूर का एक अलग ही अवतार सामने आया है. उनके किरदार से जुड़े खुलासे सीरीज के सस्पेंस को और दिलचस्प बनाते हैं.

यह भी पढ़ें | दो सीजन, 16 एपिसोड, 100 करोड़ बजट वाली वेब सीरीज में 56 सितारों का कैमियो, IMDB पर 8.2 रेटिंग

कहां देखें और कितनी है IMDb रेटिंग?

इस हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज का नाम है 'खौफ' जो 18 अप्रैल 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इसके पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं, हर एपिसोड लगभग 43 से 50 मिनट कर का है. इसको अकेले देखने से पहले जरा सोच लीजिएगा. इस सीरीज को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली हुई है. अगर आपको हॉरर, रहस्य और साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khauf All Episodes, Khauf Web Series, Prime Video Horror Series, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com