विज्ञापन

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी शादी के लिए हैं तैयार, लेकिन इस वजह से नहीं बन पा रही है बात

सबा पटौदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वो अपनी पसंद से सिंगल नहीं हैं, लेकिन शादी के लिए कभी समझौता नहीं करेंगी.

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी शादी के लिए हैं तैयार, लेकिन इस वजह से नहीं बन पा रही है बात
सैफ अली खान की बहन का खुलासा, 'मैं अपनी पसंद से सिंगल नहीं हूं'
Instagram
नई दिल्ली:

हाल ही में सबा पटौदी एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उनसे पूछा गया कि क्या सिंगल रहना उनकी अपनी पसंद थी या फिर लाइफ में कुछ ऐसा समय और परिस्थितियां आई जिसकी वजह से आप शादी नहीं कर सकीं. हाल ही में वो एक पॉडकास्ट में नजर आईं जिसमें उन्होंने बताया कि वो, 'मैं अपनी पसंद से सिंगल नहीं हूं. मैं भी चाहती थी कि मेरी जिंदगी में कोई साथी हो. जैसा कि मैंने पहले तापसी के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा था, जब उन्होंने कहा था, 'मुझे एक मैन चाहिए, बॉय नहीं.' शायद मेरी जिंदगी में मुझे ऐसे लोग मिले जो परिपक्व नहीं थे. साथ ही, मेरे पिता ने मुझे बहुत कम उम्र में ही जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनना सिखा दिया था."

अपने पापा के बारे में की बात 

सबा ने अपने पिता के बारे में भी बात की उन्होंने कहा कि, 'मैं अक्सर अब्बा से कहती थी, 'आपने मुझे सबसे अलग बनना सिखाया है. मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खुद को नहीं ढाल सकती, जिसे जिम्मेदारी निभाना ही नहीं आता.' पुरुष आज भी पूरी तरह से मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं को स्वीकार नहीं कर पाए हैं. इसलिए कभी-कभी अकेलापन महसूस होता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अकेलेपन को कैसे देखते हैं. मैं उन लोगों में से हूं जो अकेले रहकर भी अपनी दुनिया में बेहद खुश रह सकते हैं.'

सबा ने ये भी बताया कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने बचपन से ही उन्हें जिम्मेदार और फ्री बनना सिखाया था. इसी वजह से उन्होंने अपनी लाइफ में कभी भी अपने सिद्धांतों और आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया.

यह भी पढ़ें | ब्रेकफास्ट किंग के नाम से मशहूर ब्रेकिंग बैड एक्टर का निधन, 5 सीजन, 62 एपिसोड वाली सीरीज की रेटिंग IMDb 9.5

आजादी और अकेले रहना पसंद

सबा ने आगे कहा कि उन्हें अपनी आजादी और अकेले रहना पसंद है, लेकिन उन्होंने अपना पार्टनर मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. उन्होंने कहा, "मैं अकेले रहना पसंद करती हूं और अपने साथ समय बिता सकती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं खुद को अकेला महसूस करती हूं. मैं अपने कई दोस्तों को देखती हूं, जो 50 साल की उम्र में भी अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रहे हैं और नए रिश्ते बना रहे हैं. इसलिए हमेशा एक संभावना बनी रहती है. लेकिन मैं सिर्फ शादी करने के लिए कोई समझौता नहीं करूंगी. मुझे किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है." सबा के मुताबिक, वह सही साथी मिलने की उम्मीद रखती हैं, लेकिन केवल समाज या शादी के दबाव में आकर अपने सिद्धांतों और आत्मसम्मान से समझौता करने को तैयार नहीं हैं.

रिश्ते में दोस्ती है जरूरी

सबा ने यह भी कहा कि किसी भी रिश्ते में दोस्ती बहुत जरूरी होती है, 'मैं चाहती हूं कि जिस रिश्ते में हूं, उसमें मुझे सम्मान और प्यार मिले, और ये फीलिंग्स दोनों तरफ से हों. लेकिन मेरे लिए सिर्फ अट्रैक्शन या केमिस्ट्री ही काफी नहीं है. मुझे लगता है कि रिश्ते में गहरी दोस्ती होना बहुत जरूरी है. ऐसा साथी होना चाहिए जिस पर आप भरोसा कर सकें, जिससे खुलकर बात कर सकें और जो आपको समझ सके." सबा के मुताबिक, एक सक्सेसफुल रिश्ते की नींव सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, विश्वास और मजबूत दोस्ती पर टिकी होती है.

सबा ने आखिर में कहा, 'अगर मुझे ऐसा साथी मिल जाता है, तो मैं आज भी रिश्ते के लिए तैयार हूं.'

सबा पटौदी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और जाने-माने परिवारों में से एक से ताल्लुक रखती हैं. उनके बड़े भाई सैफ अली खान ने करीना कपूर खान से शादी की है और उनके दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान हैं. सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saba Pataudi, Saif Ali Khan, Hindi News, Ndtv Hindi, Saba Pataudi Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com