विज्ञापन

टीवी पर महाभारत में दिखेगा मां दुर्गा और महिषासुर का महायुद्ध, अर्जुन बनेंगे देवी तो दुर्योधन निभाएंगे असुर का किरदार

सोनी सब पर महाभारत की कहानियों से जु़ड़ा सीरियल 'हस्तिनापुर के वीर' आ रहा है. इसमें पांडव और कौरवों के बचपन की कहानियां दिखाई जा रही हैं. लेकिन इस बार अर्जुन और दुर्योधन के बीच कुछ अनोखा होने जा रहा है.

टीवी पर महाभारत में दिखेगा मां दुर्गा और महिषासुर का महायुद्ध, अर्जुन बनेंगे देवी तो दुर्योधन निभाएंगे असुर का किरदार
टेलीविजन की महाभारत में अर्जुन बने देवी और दुर्योधन असुर
NDTV
नई दिल्ली:

महाभारत की कहानियों के तो क्या ही कहने. लेकिन टीवी पर इन दिनों आ रही है महाभारत की कहानियों में अनोखा युद्ध देखने को मिलेगा. सोनी सब के 'हस्तिनापुर के वीर' में पांडवों और कौरवों के बचपन की कालजयी कहानियों को दिखाया गया है. जिसमें साहस, कर्तव्य और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे मूल्यों को दर्शाया जाता है. शो में एक विशेष नृत्य प्रस्तुति के दौरान अर्जुन (उर्वा सावलिया) मां दुर्गा का रूप धारण करते हैं, जबकि दुर्योधन (आयुध भानुशाली) महिषासुर की भूमिका में नजर आते हैं. दोनों मिलकर देवी और दैत्य के बीच होने वाले उस प्रतिष्ठित युद्ध का पुनर्सृजन करते हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे प्रसिद्ध प्रसंगों में से एक है.

इस प्रस्तुति में नृत्य, संगीत और दमदार भाव-भंगिमाओं का संगम देखने को मिलेगा, जो इस पौराणिक युद्ध की तीव्रता और भव्यता को जीवंत करता है. मां दुर्गा के रूप में सजे उर्वा इस प्रस्तुति के लिए एक अलग अंदाज में नजर आते हैं, जहां वह अपने अभिनय में सौम्यता और शक्ति का सुंदर संतुलन लेकर आते हैं, वहीं दुर्योधन के रूप में आयुध भानुशाली महिषासुर की अपार शक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व को साकार करते हैं. यह प्रस्तुति उर्वा के लिए भी एक नया अनुभव रही, जिन्होंने अपने नृत्य के स्टेप्स और भावों को पूरी तरह निखारने के लिए कई हफ्तों तक हर दिन अभ्यास किया.

Maa Durga, Television News, Hindi News

अर्जुन का किरदार निभाने वाले उर्वा सावलिया ने साझा किया, 'जब मुझे पता चला कि इस विशेष प्रस्तुति में मैं मां दुर्गा का किरदार निभाने वाला हूं, तो कुछ बिल्कुल नया करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित था. मां दुर्गा के रूप में तैयार होना और उस किरदार को निभाना मेरे लिए एक अनूठा अनुभव था. इस प्रस्तुति की तैयारी के लिए मुझे कई हफ्तों तक अभ्यास करना पड़ा, ताकि मैं अपने नृत्य के स्टेप्स और भाव-भंगिमाओं को पूरी तरह निखार सकूं और इतने प्रतिष्ठित किरदार के साथ न्याय कर सकूं. यह सफर चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद आनंददायक भी रहा, क्योंकि इसने मुझे अपने एक अलग पक्ष को जानने और दिखाने का अवसर दिया. इतने खास प्रस्तुति का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Television News, Hindi News, Trending, Navratri 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com