विज्ञापन

OTT पर दिल छू लेगी 2 सीजन, 20 एपिसोड वाली पूर्वी दिल्ली के जमनापार की ये कहानी, बाप-बेटे के रिश्ते का सच, IMDb पर 7.9 रेटिंग

अमेजन मिनीटीवी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'जमनापार' दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. ऋत्विक भौमिक अभिनीत ये सीरीज पूर्वी दिल्ली के एक लड़के के सपने, पहचान और परिवार के बीच की जद्दोजहद की कहानी है.

OTT पर दिल छू लेगी 2 सीजन, 20 एपिसोड वाली पूर्वी दिल्ली के जमनापार की ये कहानी, बाप-बेटे के रिश्ते का सच, IMDb पर 7.9 रेटिंग
jamnapaar season 1
IMDB

ओटीटी अब युवाओं के मनोरंजन का एक अलग ही प्लेटफार्म बनता जा रहा है, जो एक क्लिक में उनके हर मनपसंद शोज , फिल्में देखने को मिल रही है, इन कहानियों के विषय से वे कही न कही खुद को जुड़ा हुआ मानते है. इसलिए जब भी ऐशी कहानियां आती वह दिल पर एक अलग ही छाप छोड़ के जाती है. 

ऐसी ही 2024 में ओटीटी पर आई वेबसीरीज है जमनापार जिसे इस्ट दिल्ली शायद जिसे राजधानी का सबसे पिछड़ा हिस्सा माना जाता है, उसकी गलियों में से निकले एक लड़के और उसके सपनों को जिंदा रखने वाले पिता की कहानी को दिखाया है.  पूर्वी दिल्ली के बैकड्रॉप पर बनी ये सीरीज दर्शकों के बीच काफी ट्रेंड कर रही है और लोगों के दिलों को छू रही है.

क्या है 'जमनापार' सीजन 1 और 2 की कहानी?

जमनापार सीजन 1 की कहानी

शैंकी के पिता (वरुण बड़ोला) लक्ष्मी नगर के एक जाने-माने सीए कोचिंग टीचर हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द सीए बने. कई कोशिशों के बाद भी फाइनल एग्जाम क्लियर न कर पाने की वजह से शैंकी पर घर और समाज का भारी दबाव रहता है. वह अपने खर्चों को पूरी करने के लिए एक छोटी सी फर्म में काम करने का मौका मिलता है. जहां उसे एक बार गुड़गांव के एक अमीर कॉर्पोरेट क्लाइंट से मिलने का मौका मिलता है, जहां उसे पूर्वी दिल्ली से होने पर शर्म आती है.

वह चाहता है कि वह यमुना पार की अपनी साधारण जिंदगी से बाहर निकलकर लग्जरी और आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा बने. उस चमकीली दुनिया और नए दोस्तों के चक्कर में शैंकी अपनी पुरानी पारिवारिक वैल्यूज और 'जमनापार' वाली अपनी पहचान को  छिपाने लगता है. वहीं दूसरी तरफ वह  कॉर्पोरेट क्लाइंट उसका फायदा उठाकर उसे झूठे खेस में फंसा देते है. ऐसे में वह फिर से एक बार उसका परिवार उसका साथ देने खड़ा हो जाता है. से अपनी गलती का अहसास होता है.

जमनापार सीजन 2  की कहानी

वही दूसरे सीजन में पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए शैंकी के सीए पास करने के बाद भी उसके जरिए किए गए घोटाले के बाद वह अपना सीए (CA) लाइसेंस खो देता है. उसे पाने के लिए वह पूर्वी दिल्ली (East Delhi) की अपनी जड़ों और उस दुनिया के बीच फंस जाता है जो शॉर्टकट और पैसे को अहमियत देती है.

जिंदगी में दोबारा आगे बढ़ने की चाहत में शंकी की मुलाकात पूर्वी दिल्ली के कबाड़ किंग 'शौकीन भैया' (विजय राज) से होती है, जो उसे पैसों वाली चमक-दमक भरी दुनिया में खींचता है. लेकिन बाद में शैंकी को शौकीन भैया से बड़ा धोखा मिलता है..वही साथ दिखने वाला शैंकी का परिवार  में तब तनाव बढ़ जाता है जब  शैंकी के जीजा पारस और उसकी बहन शैलजा के आईवीएफ (IVF) व अन्य पारिवारिक फैसलों को लेकर बंसल परिवार में मतभेद पैदा होते हैं और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं,

IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग

IMDb पर 7.0 या उससे ऊपर की रेटिंग को अच्छा माना जाता है. इस वेबसीरीज को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है, जिससे यह साबित हो जाता है कि यह वेबसीरीज हर वर्ग के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.'

आपके लिए और भी

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की वो सीरीज जिसमें सिस्टम से लड़ाई करते डॉक्टर की है कहानी, IMDb पर 8.4 रेटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamnapaar, Web Series, OTT, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com