विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की वो सीरीज जिसमें सिस्टम से लड़ाई करते डॉक्टर की है कहानी, IMDb पर 8.4 रेटिंग

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की के-ड्रामा 'द ट्रॉमा कोड: हीरोज ऑन कॉल' के स्ट्रीम होने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी में बेहद इजाफा हुआ है. IMDb पर इसे 8.4 की रेटिंग मिली है. ये एक डॉक्टर की सिस्टम से लड़ाई की कहानी है.

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की वो सीरीज जिसमें सिस्टम से लड़ाई करते डॉक्टर की है कहानी, IMDb पर 8.4 रेटिंग
नेटफ्लिक्स पर शानदार के-ड्रामा, सिस्टम से जंग लड़ते डॉक्टर की कहानी
IMDB

ओटीटी अब युवाओं के मनोरंजन का एक अलग ही प्लैटफार्म बनता जा है, जो एक क्लिक में उनकी हर मनपसंद शोज , फिल्में, के ड्रामा सीरीज , जिसकी फैंस फॉलाइंग आसमान छू रही है. देखने को मिल रहे है, कोरियन ड्रामा अपनी सीमित और कसी हुई कहानियों, बेहतरीन भावनाओं और शानदार सिनेमैटोग्राफी के लिए दुनिया भर में जाने जाते है. ऐसी ही एक 8 एपिसोड की कोरियन सीरीज है जिसने ओटीटी के प्लेटफार्म नेटफलिक्स पर आते ही शानदार फैनफॉलाइंग बना ली है. इस सीरीज का नाम है 'द ट्रॉमा कोड: हीरोज ऑन कॉल' (The Trauma Code: Heroes on Call) .

साल 2025 की जनवरी में यह मेडिकल ड्रामा सीरीज 'द ट्रॉमा कोड नेटफ्लिक्स (Netflix) स्ट्रीम किया जाना शुरू हुआ था. जिसे दर्शकों से बेहद शानदार  रिस्पॉन्स मिला है. देखते-देखते यह शो एक साल के अंदर अंदर एक बड़ा ग्लोबल हिट बन चुका है और इसने 26 से अधिक देशों में नेटफ्लिक्स के टॉप चार्ट्स में जगह बनाई है. 

The trauma code

'द ट्रॉमा कोड' में हा-यंग और चू यंग-वू

क्यों खास है द ट्रॉमा कोड

दक्षिण कोरियाई मेडिकल ड्रामा सीरीज द ट्रॉमा कोड: हीरोज़ ऑन कॉल अपनी तेज रफ्तार, दमदार कहानी और मेडिकल मामलों के बेहतरीन स्क्रीन प्रेसेज के कारण बेहद खास है. 8 एपिसोड वाले इस के ड्रामा में हर मरीज के दर्द, ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी जंग लड़ती कहानियां और एक बेहद प्रतिभाशाली और निडर सर्जन हैं की कहानी जो जिंदगियों को बचाने के लिए जी जान लगा देता है. यह शो लोकप्रिय वेब नॉवल 'ट्रॉमा सेंटर: गोल्डन आवर' पर आधारित है, जिसकी वजह से इसकी कहानी काफी कसी हुई और रोमांचक है. 

IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग

IMDb पर 7.0 या उससे ऊपर की रेटिंग को अच्छा माना जाता है. इस फिल्म को IMDb पर  8.4 रेटिंग की रेटिंग मिली है, जिससे यह साबित हो जाता है कि यह वेबसीरीज हर वर्ग के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.'

K drama the trauma code

'द ट्रॉमा कोड' में हा-यंग

क्या है ट्रॉमा कोड की कहानी

इसमें एक्टर जू जी-हून ने डॉक्टर बेक कांग-ह्युक का किरदार निभाया है, जो एक बेहद जोशीले और निडर सर्जन हैं. उनका आत्मविश्वास इसे खास बनाता है. इस सीरीज में गंभीर और जानलेवा सर्जरी के बीच इसकी काहानी बिना बोर किए हल्की-फुल्का और बेहतरीन ह्यूमर पेश करती है. इस सीरीज में कुल 8 ही एपिसोड हैं, जिससे यह बिना किसी खिंचाव के सीधे असरदार और तेजी से घटनाओं से जुड़ी रहती है.  

अक्टूबर में आ सकता है दूसरा और तीसरा सीजन

इसे ली डो-यून  के जरिए डायरेक्ट किया गया है. इसकी कहानी को चोई ताए-कांग ने बेहतरीन तरीके से लिखा है, जिससे हर किरदार को अहमियत मिली है. इसी के साथ इसका निर्माण Studio Nके जरिए किया गया है और इसे आधिकारिक तौर पर Netflix प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है. हाल ही में इसके मेकर्स ने बताया है कि इसका दूसरा और तीसरा सीजन साल 2026 के अक्टूबर में रिलीज हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: हनुमान अंश की स्क्रीनिंग पर इस सिनेमा हॉल में रखी जा रही है सीट नंबर 9 रिजर्व, जानें क्या है पहेली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT, Netflix, K Drama, The Trauma Code, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com