विज्ञापन

बहन को बना लिया सौतन, पति की कराई दूसरी शादी, चार साल से लगातार देखा जा रहा दो बहनों का स्यापा, एमी-निमरत-पूजा की आवाज में एवरग्रीन

2022 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'सौकन सौकने' की कहानी और इसके टाइटल सॉन्ग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. भले ही इस गाने के बोल हर किसी को न समझ आए ( पंजाबी न समझने वाले) लेकिन इस गाने का म्यूजिक और वाइब ऐसा है कि हर कोई इससे रिलेट कर पाता है.

बहन को बना लिया सौतन, पति की कराई दूसरी शादी, चार साल से लगातार देखा जा रहा दो बहनों का स्यापा, एमी-निमरत-पूजा की आवाज में एवरग्रीन
पंजाबी न समझने वाले भी हुए दीवाने, 107 मिलियन व्यूज वाला ये गाना
नई दिल्ली:

सिनेमा जगत में कई गाने होते हैं, जो अपने म्यूजिक, लिरिक्स और वीडियो के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कुछ गाने ऐसे भी होते हैं जिसके लिरिक्स तो हर किसी को नहीं समझ आते हैं, लेकिन गाने का वाइब और म्यूजिक इसको सुपर-डुपर हिट बना देता है. आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही पंजाबी फिल्म के गाने की जिसके बोल शायद पंजाबी न बोलने वालों को कम समझ आए होंगे, लेकिन इसके बावजूद भी ये गाना लोगों को बेहद पसंद आया. इस गाने के बजते ही हर कोई वाइब करने लगते हैं. आइए जानते हैं इस गाने और फिल्म के बारे में.

साल 2022 में आई फिल्म 

साल 2022 में आई फिल्म 'सौकन-सौकने' एक अनोखी कहानी लेकर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. इस फिल्म को एक अलग ही अंदाज में पेश किया गया. कहानी थी एक पत्नी की जो अपने पति की शादी अपनी ही छोटी बहन से शादी करा देती है. फिल्म की कहानी का सबसे मजेदार हिस्सा ये है कि दोनों बहनें एक ही पति के साथ रहने के बाद एक-दूसरे की सौतन बन जाती हैं. इसी कहानी को फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'सौकन सौकने' में भी बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया. पंजाबी शब्दों से बना ये गाने का हर शब्द लोगों को भले समझ ना आए, लेकिन इसके म्यूजिक और अंदाज ने इसे लोगों का फेवरेट बना दिया.

जब बहन ही बन गई अपनी सौतन

फिल्म में एमी विर्क ने निर्मल सिंह, सरगुन मेहता ने उनकी पहली पत्नी नसीब कौर और निमरत खैरा ने दूसरी पत्नी किरण कौर का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल (एमी विर्क, सरगुन मेहता) की होती है, जिसकी शादी के कई सालों बाद भी बच्चा नहीं हो पाता है. इसके बाद अपनी सांस के कहने पर नसीब कौर अपने पति निर्मल सिंह की शादी अपनी छोटी बहन से कराती हैं. लेकिन शादी के बाद हालात बदल जाते हैं और दोनों बहनों के बीच पति को लेकर खींचतान शुरू हो जाती है. 

गाने में ही मिल जाती है पूरी कहानी की झलक

फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सौकन सौकने' 4 मई 2022 को रिलीज हुआ था. इस गाने को एमी विर्क, निमरत खैरा और मिस पूजा ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल रॉनी अजनाली और गिल मछराई ने लिखे और इसका म्यूजिक देसी क्रू (Desi Crew) ने तैयार किया था. गाने के बोल में दो पत्नियों के बीच की लड़ाई और एक पति की जिंदगी को मजेदार तरीके से पेश किया गया है. यानी अगर किसी ने फिल्म न देखी हो, तो इस गाने से कहानी का थोड़ा-बहुत अंदाजा तो मिल ही जाएगा. इस गाने को यूट्यूब पर 107 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-

ज़िन्दगी सड्डी च आके घोलता तू ज़ेहर
चक्क लेया बेलना मैं तेरी नहियों खैर
अज्ज मैं वि आँ तैयार आ जे निकल तू बाहर
बड़ेयां दिना दी मैं वि कड्डनी आ खार

उठ के सवेरे रोज़ लग जाई तो भौंक
सौंकण सौंकणे, सौंकण सौंकणे
छप्पनी च पानी लेके डूब मर
तू मर तू मर तू मर तू मर

2022 की हिट पंजाबी फिल्मों में रही शामिल

फिल्म 'सौकन सौकने' को अमरजीत सिंह सारोन ने डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी अंबरदीप सिंह ने लिखी थी. फिल्म में निर्मल ऋषि , काका कटूक, सुखविंदर चंचल और मोहिनी तूर ने भी एक्टिंग की थी. फिल्म 13 मई 2022 को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. फिल्म की सक्सेस के बाद इसका दूसरा पार्ट भी बनाया गया, जो साल 2025 में रिलीज हुआ. 

ये भी पढ़ें: 3 साल पुराना भोजपुरी गाना, यूट्यूब 457 मिलियन बार देखा गया वीडियो, साउथ के स्वैग में नजर आए थे पवन सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Song, Amy Virk, Hindi News, Entertainment, Sargun Mehta Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com