दिल्ली में जहां हर साल यमुना किनारे बने छठ घाटों पर ज़बरदस्त भीड़ रहती थी वहां इस बार घाट सुनसान पड़े हैं. दरअसल दिल्ली सरकार ने इस बार दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी है और दिल्ली के तमाम छठ घाटों पर दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ़ के जवानों को तैनात कर दिया है ताकि लोग घाटों पर न पहुंच पाएं.