बंगाल में BJP समर्थकों का आरोप, TMC समर्थक नहीं देने दे रहे वोट

सातवें चरण में भी बंगाल से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. यहां डायमंड हार्बर सीट पर BJP उम्मीदवार निलंजन रॉय की कार तोड़ दी गई. जाधवपुर में बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाज़रा की कार पर भी हमला हुआ है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में ही इस्लामपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उप-चुनाव मदारीपुर बूथ पर बम फेंके जाने और हिंसा की ख़बर है. वहीं बीजेपी के समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थक उन्हें वोट डालने जाने से रोक रहे हैं.

संबंधित वीडियो