West Bengal Bulldozer Action | Bharat Ki Baat batata Hoon | पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नई भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल के बड़े फैसलों और उनके करीबियों के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया है। सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए साल 2011 से अब तक टीएमसी शासनकाल में जारी हुए करीब 1.69 करोड़ जाति प्रमाणपत्रों (Caste Certificates) की दोबारा गहन जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसे ममता बनर्जी के 'द्वारे सरकार' कैंपों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।