Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सियासत में भूचाल ला दिया है. देर रात हुई फायरिंग में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी घायल हैं.
जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले से इलाके की रेकी की और फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी और बाइक का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को शक है कि यह पूरी तरह से प्री-प्लान्ड हत्या थी.
मामले की जांच तेज हो गई है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हैं. इस हत्याकांड के बाद बंगाल की कानून-व्यवस्था और सियासी हिंसा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.