महाराष्ट्र में नया गठबंधन उभरा है. इस गठबंधन की वजह से 20 साल बाद महाराष्ट्र में शिवसेना का सीएम होगा. बीजेपी के खिलाफ अलग विचारधारा वाली पार्टियां साथ आएंगी. शिवसेना-एनसीपी आगे आए हैं और कांग्रेस ने 'हाथ' आगे बढ़ाया है. शरद पवार और शिवसेना एक दूसरे के लिए हमेशा नरम रहे हैं. शिवसेना ने सुप्रिया सुले को राज्यसभा भेजने में मदद की थी वहीं धुर विरोधियों को साथ लेकर शरद पवार आए हैं.