बिहार में महागठबंधन सरकार का संकट बरकरार है. तेजस्वी यादव के इस्तीफ़े से लालू प्रसाद यादव के इनकार के बाद अब नज़र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है. मुख्यमंत्री नीतीश के घर जेडीयू विधायकों की बैठक चल रही है. अटकलें हैं कि इस बैठक में जेडीयू की तरफ़ से कुछ कड़े फ़ैसले लिए जा सकते हैं.