यूपी में खुद को दोबारा ज़िंदा करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को झटका लग सकता है. पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं. इस बीच बीजेपी का कहना है कि यूपी के विकास के लिए जो भी काम करना चाहे, उसके लिए दरवाजे खुले हैं. वहीं कांग्रेस ने इन अटकलों पर साफतौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा है.