दिल्ली में ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं, आज सुबह तड़के दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लेडी श्री राम कॉलेज के पीछे भी एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लाख के इनामी बदमाश इकबाल के पैर में गोली लगी. ये दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच का ज्वाइंट ऑपरेशन था. दरअसल स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेन्द्र पहलवान की टीम को जानकारी मिली थी कि इकबाल एक ब्रीजा कार में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाला है, इसके बाद स्पेशल ब्रांच और क्राइम ब्रांच एसटीएफ के एसीपी पंकज सिंह और इंस्पेक्टर जतन सिंह की टीम ने ट्रेप लगाकर जब उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी.