लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने "सत्याग्रह" नाम की एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. कांग्रेस का दावा है कि यह मंच छात्रों, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और युवाओं के संघर्षों को एक साझा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा. राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोगों से अपनी कहानी और अनुभव इस मंच पर साझा करने की अपील की है. उनका कहना है कि इस पहल के जरिए आम लोगों की आवाज सड़क से संसद तक पहुंचाई जाएगी.