Thailand Phuket Fire: 5 मंजिला Building बनी 'मौत का जाल', कैसे बिछीं 11 लाशें?

  • 4:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026

थाईलैंड (Thailand) के मशहूर टूरिस्ट आइलैंड फुकेत (Phuket Island) के पातोंग इलाके (Patong Area) में सोमवार तड़के करीब 3:17 बजे एक 5 मंजिला कमर्शियल इमारत में भीषण आग (Phuket Building Fire) लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की दम घुटने (Smoke Inhalation) से मौत हो गई, जबकि 16 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। फुकेत पुलिस (Phuket Police) और गवर्नर चोतनरिन केर्दसोम (Phuket Governor Chotnarin Kerdsom) की शुरुआती जांच के मुताबिक, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर के पास लगे एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में धमाके (Transformer Explosion) से हुई। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक मोटरसाइकिल रेंटल शॉप (Motorcycle Rental Shop) थी, जहां करीब 100 बाइकों के साथ भारी मात्रा में पेट्रोल, इंजन ऑयल, लुब्रिकेंट्स और टायर (Fuel and Accelerants) रखे हुए थे। देखते ही देखते जहरीले काले धुएं (Toxic Smoke) ने पूरी इमारत को 'मौत का जाल' (Death Trap) बना दिया और तीसरी, चौथी व पांचवीं मंजिल पर 11 लाशें बिछ गईं। इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ जानिए कि आधी रात को फुकेत की इस इमारत में क्या हुआ था, तीसरी मंजिल पर फंसी एक महिला (Survivor Story) ने छत से कूदकर कैसे अपनी जान बचाई, क्या इस हादसे में कोई विदेशी या भारतीय टूरिस्ट (Foreign Tourists) भी हताहत हुआ है, और थाईलैंड के फायर सेफ्टी नियमों (Thailand Fire Safety Record) पर क्यों सवाल उठ रहे हैं.