उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बात बनती नजर नहीं आ रही है. सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर यूपी चुनाव को लेकर एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल हुए. कांग्रेस ने सपा से 180 सीटों की डिमांड की है, लेकिन अखिलेश यादव सिर्फ 50 सीटें देने के मूड में नजर आ रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस और सपा के बीच अभी गठबंधन की बैठकों का दौर शुरू नहीं हुआ है.