उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस अहम बैठक कर रही है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि समाजवादी पार्टी से कितनी सीटें मांगी जाएं. अखिलेश यादव ने भी हाल ही में कहा कि जल्द कांग्रेस नेताओं के साथ बैठेंगे. हालांकि, कांग्रेस पार्टी के बीच सपा से सीट बंटवारे को लेकर क्या चल रहा है, ये साफ नहीं हो पा रहा है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस की एक अहम बैठक होने जा रही है. ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हो रही है. प्रियंका गांधी बैठक में पहुंची हैं. कांग्रेस के दूसरे लीडर भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं.