सोनिया गांधी की किताब का आज विमोचन, अखिलेश समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता रहेंगे मौजूद

  • 0:59
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का आज औपचारिक विमोचन होने जा रहा है. नई दिल्ली में शाम 6:30 बजे ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. साथ ही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी सोनिया गांधी के साथ मंच पर मौजूद होंगे. इनके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और INDIA गठबंधन के कई और बड़े नेता भी सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में शामिल होंगे.आपको बता दें कि 10 नवंबर को ये किताब बाजारों में आ चुकी है, लेकिन इसका आधिकारिक विमोचन समारोह आज होने जा रहा है. माना जा रहा है कि सोनिया गांधी आज के कार्यक्रम में भाषण भी दे सकती हैं.

संबंधित वीडियो