यूपी चुनाव में किरदार बहुत इम्पोर्टेंट है और उनके बहुत से निर्णय से टर्निंग पॉइंट आ सकता है. बात हम कर रहे हैं आजम खान की. आजम खान जेल में हैं. समाजवादी पार्टी चाहेगी कि आजम खान जेल से बाहर आ जाएं चुनाव से पहले. आजम खान भी यही चाहते हैं. आरोप लगाते रहे कि चुनाव के वक्त मैं जेल में रहूं, यही विरोधी चाहते हैं. दरअसल आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कोर्ट से झटका लगा है. MP-MLA कोर्ट ने आजम को फिर 10 दिन के लिए जेल भेज दिया है. आजम खान की ED कस्टडी आज शाम खत्म हो रही थी और आजम की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. आजम खान की तरफ से जमानत याचिका कपिल सिब्बल ने पेश की और सिब्बल और सरकारी वकील के बीच कोर्ट में तीखी बहस हुई. कपिल सिब्बल ने कहा, आजम से जेल में राजनीतिक बदला लिया जा रहा है. पहले 2024 और अब 2027 चुनाव तक जेल में रखने की साजिश है. हर बार नई FIR दर्ज कर आजम खान को जेल में रखा जाता है.