बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर गांधी परिवार को लेकर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उनके बेटों संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर भड़काऊ और संदेहास्पद बातें कही गई थीं. शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंगना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की तीन गंभीर धाराओं 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) और 356 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. #kanganaranaut #ndtvindia #shimlafir #news #soniagandhi #rahulgandhi #gandhifamily #bjp #congress #himachalpradesh #kangananews #breakingnews