जय शाह दूसरी बार ICC के चेयरमैन बन गए हैं. उन्हें दूसरी बार निर्विरोध चुना गया है. जय शाह के दोबारा चुने जाने को क्रिकेट जगत में भारत के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है. पहली बार जब जय शाह ICC चेयरमैन बने थे, तब भी निर्विरोध चुने गए थे और अब दूसरी बार भी किसी ने उनके खिलाफ नामांकन नहीं भरा, जिससे साफ हो गया कि दुनिया के क्रिकेट बोर्ड्स में उनके नेतृत्व को लेकर आम सहमति है.