City Centre: बीते सालों की तुलना में दिल्ली में कम हुआ प्रदूषण

  • 11:39
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2019
इस साल दिवाली पर प्रदूषण रोकने के लिए कई इंतजाम किए गए. लेकिन इन तमाम तैयारियों के बाद भी दिवाली की रात दिल्ली की हवा जहरीली हुई. PM 2.5 500 के आसपास दर्ज किया गया जो खतरनाक स्तर है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 4-5 सालों में दिवाली की रात सबसे कम प्रदूषण हुआ. इसके अलावा चुनाव नतीजे आने के बावजूद महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री नहीं मिला है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में जो छपा है उससे लगता है कि शिवसेना और बीजेपी के बीच सब नॉर्मल नहीं है. सोमवार को बीजेपी और शिवसेना के नेताओं ने अलग अलग समय पर राज्यपाल से मुलाकात की. वहीं शिव सेना 50-50 की बात कर रही है. इसके अलावा यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्यों की टीम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. यह दल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएगा.

संबंधित वीडियो