पीएम मोदी ने कहा- J&K के लिए अलग पीएम की पैरवी करने वालों को सजा दो

आदिवासियों के लिए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक मोदी है, बीजेपी है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों को, उनकी जमीन को कोई हाथ नहीं लगा पाएगा. कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सैनिकों से विशेषाधिकार छीनने और देशद्रोह का कानून खत्म करने जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच गई, जिसको देश ने ठुकरा दिया है. उन्‍होंने कहा कि देश इस बात पर एकमत है कि जो लोग जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की पैरवी कर रहे हैं, उन्हें इस चुनाव में बड़ी से बड़ी सज़ा दी जाए.

संबंधित वीडियो